नई दिल्ली: शाओमी के redmi go स्मार्टफोन को 4 अप्रैल को फ्लैस सेल में लगाया जा रहा है। इसे भारत में 4,499 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा। ग्राहक फोन को Flipkart और mi.com ऑनलाइन साइट से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन पर लॉन्चिंग ऑफर भी है। इसके तहत जियो यूजर्स को 100GB डेटा और 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ग्राहकों के लिए फोन ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इस हैंडसेट में पावर के लिए 3,000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। इसमें 5 इंच HD डिस्प्ले है और फोन Android 8.1 ओरिओ (एंड्रॉएड गो एडिशन) ओएस पर रन करता है। हैंडसेट में Snapdragon 425 SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोटो के लिए बैंक में LED Flash के साथ 8 मेगापिक्सल का कमैरा और फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।