22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

28 फरवरी को Redmi Note 7 होगा लॉन्च, रजिस्ट्रेशन शुरू, मिलेगा 1,500 रुपये का गिफ्ट

Redmi Note 7 को 28 फरवरी को लॉन्च करेगी। वहीं लॉन्चिंग इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसके लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट mi.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Redmi Note 7

28 फरवरी को Redmi Note 7 होगा लॉन्च, रजिस्ट्रेशन शुरू, मिलेगा 1,500 रुपये का गिफ्ट

नई दिल्ली:Xiaomi भारत में redmi note 7 को 28 फरवरी को लॉन्च करेगी। वहीं लॉन्चिंग इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अगर आप भी इस इवेंट में हिस्सा लेना चाहते हैं तो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट mi.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस इवेंट की खास बात यह है कि इसमें आने वाले लोगों को कंपनी की तरफ से 1,500 रुपये का गिफ्ट भी मिलेगा। इवेंट के लिए टिकट प्राइस 480 रुपये रखा गया है।

Redmi Note 7 की खासियत है कि बेहद ही कम बजट में यह आपको 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 दिन तक चलने वाला बैटरी बैकअप भी दे रहा है। इस फोन को जनवरी में चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसके अवाला कंपनी Redmi Note 7 Pro को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Redmi Note 7 के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Huawei Mate 20 Pro की आज भारत में सेल, वायरलेस चार्जर मिलेगा बिल्कुल फ्री

चीन में Redmi Note 7 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की कीमत 999 युआन (10,999 रुपये) और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 1,199 युआन (12,400 रुपये )रखी गयी है, जबकि 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 1,399 युआन (14,500 रुपये)रखी गयी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस फोन की कीमत 9,999 रुपये से लेकर 14,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।

Redmi Note 7 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में पावर के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी डेढ़ दिन चलती है। इतना ही नहीं फोन में Type-C USB चार्जिंग ऑप्शन भी दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट करता है। इसमें हेडफोन जैक फीचर भी दिया गया है।