नई दिल्ली। Xiaomi ने रेडमी नोट 8 प्रो (Redmi Note 8 Pro) को नए कोरल ऑरेंज कलर वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ग्लोबल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। गौरतलब है इससे पहले कंपनी ने फोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद इसे 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि लॉन्चिंग कीमत 14,999 रुपये रखी गयी थी। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम व 128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 15,999 रुपये और 17,999 रुपये है।