scriptRedmi Note 8 Pro का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कल बिक्री के लिए होगा उपलब्ध | Redmi Note 8 Pro New Variant launched Next Sale on Noverber 27 | Patrika News

Redmi Note 8 Pro का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कल बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

locationनई दिल्लीPublished: Nov 26, 2019 11:47:19 am

Submitted by:

Pratima Tripathi

Redmi Note 8 Pro का नया ओशियन ब्लू कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च
27 नवंबर को फ्लैश सेल में बेचा जाएगा Redmi Note 8 Pro
मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर का इस्तेमाल

Redmi Note 8 Pro new variant launched

Redmi Note 8 Pro new variant

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन के नए ओशियन ब्लू कलर वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। फिलहाल कंपनी ने कीमत को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। बता दें कि लॉन्चिंग के दौरान रेडमी नोट 8 प्रो को शैडो ब्लैक, गामा ग्रीन, डार्क सी ब्लू और हैलो व्हाइट ह्यू कलर वेरिएंट में पेश किया गया था। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। स्मार्टफोन को कल यानी 27 नवंबर को फ्लैश सेल में अमेजन इंडिया और एमआई ऑनलाइन स्टोर पर दोपहर 12 बजे बेचा जाएगा।

कीमत व ऑफर्स

रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये रखी गयी है। ऑफर की बात की जाएं तो Axis बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 पर्सेंट इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एयरटेल कस्टमर्स को 249 और 349 रुपये वाले प्लान पर डबल डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 6 जीबी रैम वेरिएंट को 2,667 रुपये मंथली नो कॉस्ट EMI प्लान के साथ खरीदा जा सकता है। ये EMI 6 महीने के लिए है।

Redmi Note 8 Pro Specifications

इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर का इस्तेमाल है और एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 पर काम करता है। फोन में 8 जीबी रैम है और कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन को खास करके गेंम खेलने के लिए तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें

Redmi Note 8 की आज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल, दोगुना डेटा का मिलेगा लाभ

Redmi Note 8 Pro Camera

ये कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला Smartphone है। इसके रियर में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा व चौथा 2-2 मेगापिक्सल वाले कैमरे हैं। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4500mAh की बैटरी दी गयी है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। ऑडियो के लिए 3.5एमएम का हेडफोन जैक और रिमोट के लिए IR ब्लास्टर का भी सपोर्ट है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो