15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 मई को Redmi Note 9 Pro Max भारत में पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध

12 मई को Redmi Note 9 Pro Max की सेल Mi.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं फोन 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा फोन

2 min read
Google source verification
Redmi Note 9 Pro Max Sale Launch on May 12 in India, Price, Specifications

Redmi Note 9 Pro Max Sale Launch on May 12 in India, Price, Specifications

नई दिल्ली। शाओमी स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro Max को पहली बार सेल के लिए 12 मई को पेश किया जाएगा। इसे ग्राहक कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट ( Mi.com) से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। इससे पहले फोन की पहली सेल का आयोजन 25 मार्च को किया गया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते रद्द कर दी गयी थी। हालांकि इस फोन को सिर्फ वो लोग ही ऑर्डर कर सकते हैं जो ऑरेंज या ग्रीन जोन में रहते हैं।

नई कीमत के साथ बेचा जाएगा Note 9 Pro Max

बता दें कि जीएसटी बढ़ने के बाद कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 1000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यानी अब Redmi Note 9 Pro Max के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज मॉडल को क्रमश: 15,999 रुपये , 17,999 रुये और 19,999 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि इनकी लॉन्चिंग कीमत क्रमश: 14,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये रखी गयी थी। फोन के स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राहक फोन को Aurora Blue, Glacier white और Interstellar Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Redmi Note 9 Pro Max Specifications

इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए Triple Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है। स्पीड के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 720G SoC का इस्तेमाल किया गया है और फोन Android 10 पर रन करता है। इस फोन में NAVIC का स्पोर्ट दिया गया है।

Airtel के 99 रुपये वाले प्लान में हर दिन 1GB Data,कॉलिंग और ZEE5 फ्री

Redmi Note 9 Pro Max Camera

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला f/1.89 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल, दूसरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 5-मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा व चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का इन डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।