5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूजर्स को बड़ा झटका, JIO की अब नहीं मिलेगी सस्ती सेवा, अंबानी ने किया ये ऐलान

JIO भारत की पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जो यूजर्स को फ्री में इंटरनेट सेवा व कॉलिंग का लाभ देती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 1 Dec 2018, 12:46 PM IST

JIO

JIO यूजर्स को नए साल पर लगेगा बड़ा झटका, मुकेश अंबानी करेंगे ये ऐलान

नई दिल्ली: JIO भारत की पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जो यूजर्स को फ्री में इंटरनेट सेवा व कॉलिंग का लाभ देती है। जियो के टेलीकॉम बाजार में दस्तक देते ही अन्य बड़ी कंपनियां जैसे एयरटेल और वोडाफोन ने भी सस्ती सर्विस देनी शुरू कर दी। जो अभी तक यूजर्स को 1 जीबी डेटा देने के लिए 100 रुपये से ज्यादा की रकम लेती थी। लेकिन क्या आपको पता है कि जियो भी अब इन्हीं कंपनियों में शामिल होने वाली है यानी जियो यूजर्स को इन कंपनियों के यूजर्स की तरफ महंगा टैरिफ लेना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- अब दुनियाभर के यूजर्स को फ्री में मिलेगा इंटरनेट सेवा, इस कंपनी ने किया ऐलान

रिपोर्ट की माने तो सितंबर 2018 में रिलायंस जियो ने 1.3 करोड़ नए ग्राहक जोड़े हैं जिसे मिलाकर 25.2 करोड़ ग्राहक हो गए हैं। लेकिन इस बीच खबर यह मिल रही है कि जियो अगले साल से अपने सभी टैरिफ के दाम में इजाफा करने जा रहा है। दरअसल कंपनी का मानना है कि कॉल ड्रॉप, डाटा और कंटेंट क्‍वालिटी पर सबसे ज्‍यादा निवेश करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में टैरिफ पर प्रभाव देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं कपंनी अगले साल डिस्‍काउंट ऑफर को भी धीरे-धीरे खत्म कर देगी।

भारत में टैरिफ दरें 1.3 से 1.4 डॉलर के बीच हैं, जो पूरी दुनिया में सबसे कम है। ऐसे में कंपनी को निवेश पर उचित रिटर्न नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि जियो भारत में 5जी सेवा शुरू करने वाला है। ऐसे में जियो द्वारा टैरिफ में इजाफा होने से ग्राहकों को बड़ा झटका लग सकता है।बता दें कि इस साल दिवाली पर ही जियो ने अपने ग्राहकों को 100 फीसदी कैशबैक का ऑफर पेश किया है। साथ ही एक साल की वैधता वाला नया प्लान भी पेश किया है। यानी अगले साल ग्राहकों को यह लाभ नहीं मिलने वाला है।