
Samsung Galaxy A51
नई दिल्ली: Samsung Galaxy A51 के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया गया है। साथ ही कंपनी ने फोन के लिए दिसंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी रिलीज किया है। इस अपडेट से कैमरा में सुधार देखने को मिलेगा। फिलहाल इस अपडेट को फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलेंड, स्पेन, युनाइटेड किंगडम समेत कुछ अन्य यूरोपियन देशों में जारी किया गया है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट बिल्ड नंबर A515FXXU1ASL6 के साथ आता है और इसका डाउनलोड साइज़ 223.98 एमबी है। बता दें कि भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए51 को जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था।
Samsung Galaxy A51 Specifications
इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) है और इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल है। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर रन करता है और फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके 512 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन को ब्लू, व्हाइट और ब्लैक प्रिज़्म क्रश कलर में बेचा जाएगा। भारत में Samsung Galaxy A51 को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 23,999 रुपये रखी गयी है।
Samsung Galaxy A51 Camera
फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर एफ/ 2.0 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल और तीसरा व चौथा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप हैं। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/ 2.2 के साथ 32 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं और स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Published on:
06 Feb 2020 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
