
नई दिल्ली: भारत में इस महीने लॉन्च हुए सैमसंग के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M30s को कल यानी 28 सितंबर को पहली बार Amazon Great Indian Festival 2019 सेल के दौरान बेचा जाएगा। हालांकि कल सेल सिर्फ Amazon Prime Members के लिए के लिए लगाया जा रहा है। आम लोग Samsung Galaxy M30s को 29 सितंबर से अमेजन इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गयी है।
Samsung Galaxy M30s स्पेसिफिकेशन्स
स्मार्टफोन में 6.4-इंच फुल एचडी इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इसमें HD कंटेंट प्लेबैक के लिए Widevine L1 का सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड सैमसंग के One UI पर चलता है। स्मार्टफोन में ARM Mali G72 MP3 GPU के साथ नया ऑक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया है। फोन ओपल ब्लैक, सफायर ब्लू और पर्ल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में एसडी कार्ड का इस्तेमाल करके 512GB तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 6000MAH की बैटरी दी गयी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसमें Type-C चार्ज दिया गया है।
Published on:
27 Sept 2019 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
