
Samsung Galaxy M31
नई दिल्ली: सैमसंग (Samsung) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस फोन को मेगामॉन्स्टर बताया है और भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी गयी है। इस स्मार्टफोन की सेल 5 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस हैंडसेट की खासियत है कि इसमें बड़ी बैटरी के साथ चार रियर कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy M31 Price
Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। भारत में इस फोन की कीमत क्रमश: 14,999 रुपये और 15,999 रुपये रखी गयी है। ग्राहक फोन को ओशन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते है।
Samsung Galaxy M31 Specifications
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में में 6.4 इंच का इंफीनिटी U FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। स्मार्टफोन में Exynos 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन Android 10 पर बेस्ड Samsung One UI 2.0 पर रन करता है। स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन डुअल सिम को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक व फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Samsung Galaxy M31 Camera and Battery
फोटोग्राफी के लिए Galaxy M31 के रियर में 4 कैमरे दिए गए हैं। इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी, दूसरा 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा, तीसरा 5-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और चौथा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसकी मदद से स्लो-मोशन के साथ 4K विडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। पावर के लिए 6,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 29 घंटे का विडियो प्लेबैक, 49 घंटे की वॉइस कॉल और 131 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक सपॉर्ट देती है। फोन का पूरा वजन 191 ग्राम है।
Updated on:
25 Feb 2020 03:01 pm
Published on:
25 Feb 2020 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
