नई दिल्ली: Samsung Galaxy S10 Lite के 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 44,999 रुपये रखी गयी है। कंपनी ने इससे पहले Galaxy S10 Lite के सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ही उतारा था, जिसकी कीमत 39,999 रुपये रखी गयी है। Galaxy S10 Lite को प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर ऑप्शन्स के साथ खरीद सकते हैं।