सैमसंग गैलक्सी एस9 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 4जीबी रैम है। एस प्लस में 6जीबी रैम, 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी की अलग-अलग स्टोरिंग है। इसमें 400जीबी तक का माइक्रोएसडी लगा सकते हैं। गैलक्सी एस9 में 3000mAh बैटरी वायरलेस चार्जिंग की सुविधा के साथ दी गई । गैलेक्सी एस9 प्लस में 3500mAh की बैटरी है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 की कीमत विदेशों में 720 डॉलर (करीब 46,700 रुपए) और गैलेक्सी एस9प्लस की कीमत 840 डॉलर (करीब 55,000 रुपए) है।