
Samsung Mother's Day Sale 2020: Get Huge Discount on Galaxy Series
नई दिल्ली। Lockdown में मदर्स डे 2020 ( Mother's Day 2020 ) के कुछ दिन पहले ही सैमसंग ने अपने ऑनलाइन ई-स्टोर पर Mother's Day Sale 2020 का आगाज किया है। ये सेल 15 मई तक चलेगी। इस दौरान सैमसंग गैसेक्सी प्रोडक्ट्स ( Samsung Galaxy Phones Offer ) पर बंपर ऑफर्स दिया जा रहा है। चलिए विस्तार से इस सेल ( Samsung Sale 2020 ) में मिलने वाले बेनिफिट्स के बार में बताते हैं जिससे की आप भी अपनी मां के लिए एक शानदार तोहफा खरीद सकें। ध्यान रहे कि इस सेल में खरीदे गए किसी भी प्रोडक्ट की डिलिवरी सिर्फ ग्रीन या फिर ऑरेंज जोन में ही की जाएगी।
Samsung Galaxy Offers 2020
सबसे पहले बात करते हैं सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप ( Samsung Galaxy Z Flip) पर मिलने वाले ऑफर्स की। इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को 11,300 रुपये वाला ईयरबड्स महज 3,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के साथ 5,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर बजट थोड़ा कम है जो बिना ब्याज वाली ईएमआई के तहत भी फोन को मात्र 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
इस सेल में Samsung Galaxy S20 Series पर भी जबरदस्त ऑफर दिया जा रहा है। Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy S20 Plus और Samsung Galaxy S20 Ultra की खरीद पर 4,000 रुपये का ई-वाउचर मिलेगा, जिसका यूज कंपनी के आधिकारिक स्टोर से Galaxy प्रोडक्ट खरीदने के दौरान पेमेंट में कर सकते हैं। इसके अलावा Galaxy S20 Plus के साथ Galaxy Buds Plus महज 1,990 रुपये में मिलेगा। वहीं Galaxy S20 Ultra के साथ 2,999 रुपये में बेचा जाएगा। साथ ही Samsung Care Plus और Youtube Premium का मुफ्त में सब्सक्रिप्शन, Airtel, Jio और Vodafone यूजर्स को डबल डेटा का लाभ मिलेगा।
Published on:
07 May 2020 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
