12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Smartphone में जाते ही उसमें जान फूंक देता है ये चिप, रॉकेट की स्पीड से चलने लगता है इंटरनेट

मोबाइल को मजबूत बनाता है Snapdragon 855 Processor 5G नेटवर्क को करेगा सपोर्ट गेम खेलने पर नहीं हैंग होगा हैंडसेट

2 min read
Google source verification
Snapdragon 855 Processor

Smartphone में जाते ही उसमें जान फूंक देता है ये चिप, जानिए विस्तार से

नई दिल्ली: अक्सर स्मार्टफोन खरीदते समय लोग उसके फीचर्स से ज्यादा कैमरा और स्टोरेज पर ध्यान देते हैं, जिसकी वजह से फोन कुछ समय बाद हैंग होने लगता है या फिर खबर होने की कगार पर आ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि उस फोन से जुड़े सभी फीचर्स के बारे में पहले जान लें ताकि स्मार्टफोन खरीदने के बाद पछताना न पड़े। अगर आप से पूछा जाए कि Snapdragon 855 Processor ( स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर ) क्या है तो ज्यादातर लोगों को समझ में ही नहीं आएगा कि मोबाइल में इसकी क्या जरूरत है। तो चलिए आज हम हैंडसेट में इस्तेमाल होने वाले स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर की बात करेंगे कि ये आपके फोन को कैसे हाईटेक बनाता है।

इन दिनो ज्यातादगर स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में वो आसानी से 5G नेटवर्क को सपोर्ट कर सकें, लेकिन आपको बता दें कि स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर 5G नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करेगा, क्योंकि ये अपने इंटरन x24 मॉडल के साथ आता है। हालांकि ये काफी कमाल है जो आपके स्मार्टफोन को मजूबत बनाता है। बता दें कि 2019 में लॉन्च होने वाले ज्यादातर फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा।

स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के जरिए आपको 2gbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी, जो यूजर्स के लिए एक बड़ा तोहफा है। इस प्रोसेसर को 7nm टेक्नोलॉजी से बनाया गया है और इसमें फोर्थ जनरेशन वाला AI इंजन लगा हुआ है। इसके अलावा इसमें लेटेस्ट एस्पेक्ट्रा CV-ISP का इस्तेमाल किया गया है जो 4X जूम के साथ आपके फोटो को शानदार बनाता है।

अब बात करें अगर गेम की तो स्मार्टफोन खरीदते समय सबसे पहले देखते हैं कि हैंडसेट में हम अपना पसंदीदा गेम खेल सकेंगे या फिर नहीं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मोबाइल गेमिंग को अलग की लेवल पर लेकर जाएगा। और फोन हैंग होने का भी टेंशन नहीं होगा। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर आपके फोन के फीचर्स को काफी मजबूत और बेहतर बनाता है। पड्रैगन 665 प्रोसेसर मोबाइल गेमिंग को अलग की लेवल पर लेकर जाएगा।