
नई दिल्ली: किसी भी स्मार्टफोन को लेकर यूजर्स की सबसे बड़ी चिंता यह होती है इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे या नहीं। अगर आप भी इन्हीं यूजर्स में से एक हैं तो हम आपके लिए 4 ऐसे बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट लाए हैं, जो एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के साथ आते हैं। इन स्मार्टफोन्स में नियमित रुप से दो साल तक का OS अपडेट मिलता है। बता दें एंड्रॉयड वन गूगल का प्लेटफॉर्म है जिसे बजट रेंज स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।
Nokia 9 PureView
हाल ही में लॉन्च हुआ नोकिया का ये 5 रियर कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के साथ आता है। इसमें मौजूद पांचों रियर कैमरे 12 मेगापिक्सल सेंसर वाले हैं।
इसमें 5.99 इंच की क्वाड-एचडी+ एमोलेड स्क्रीन है। फोन में मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 का इस्तेमाल किया गया है। फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है। पावर के लिए 3320 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट डुअल-सिम (नैनो) को सपोर्ट करती है। वहीं, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है।
Nokia 7.1
यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये की रेंज में आने वाला बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 5.84 इंच फुल एचडी+ प्योरव्यू डिस्प्ले दिया गया है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन ऐंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट पर चलता है और यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है।
पावर के लिए फोन में 3060mAh की बैटरी दी गयी है, जो फास्ट चार्गिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी ने एक घंटे में फुल चार्ज होने का दावा किया है। फोटॉग्रफी के लिए इसमें दो रियर कैमरा दिया गया है। पहला कैमरा अपर्चर एफ/1.8 के साथ 12 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Nokia 8.1
पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च हुआ यह मिड रेंज स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम को सपोर्ट करता है।
इस फोन में 6.18 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का दिया गया है और क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। डुअल सिम सपोर्ट करने वाला यह डिवाइस एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। दोनों की कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
motorola One Vision
यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ आता है। One Vision भी एंड्रॉयड वन प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।
इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले है। कंपनी ने फोन में Samsung ( सैमसंग ) का 2.2GHz वाला एक्सिनोस 9609 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जो ऑक्टाकोर है। ये फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित है। पावर के लिए 3500 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके रियर में 8x डिजिटल जूम व डुअल एलईडी फ्लैश लाइट के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें पहला अपर्चर f/1.7 के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
31 Jul 2019, 1:40 PM IST
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट




