Infinix Smart 3 Plus के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2- इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 इतना है। इस फोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और फोन OS XOS-5 चीता पर बेस्ड है जो Android 9 Pie पर रन करता है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है। फोन की सिक्योरिटी के लिए बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए Smart 3 Plus के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला कैमरा 2 मेगापिक्सल, दूसरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर लो लाइट फोटोग्राफी के साथ है। साथ ही बैक में ड्यूल LED फ्लैश दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।