8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Realme 5 की पहली सेल आज, जियो के यूजर्स को मिल रहा 7,000 रुपये का बेनिफिट

Flipkart और realme.com से कर सकते हैं खरीदारी Realme 5 चार रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस  

2 min read
Google source verification
n_aedad956-6image_story.jpg

नई दिल्ली: Realme 5 को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ऑनलाइऩ साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑफिशियल साइट realme.com से खरीद सकेंगे। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए लिस्ट किया जाएगा। तो आइए जानते हैं इसकी खरीदारी पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में…

Realme 5 कीमत

स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं महंगे वेरिएंट6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।

Realme 5 ऑफर्स

इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने के दौरान अगर आप एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। दूसरी तरफ कंपनी की साइट से खरीदारी करने पर जियो यूजर्स को 7,000 रुपये का बेनिफिट मिलेगा। MobiKwik की तरफ से 10 फीसदी का सुपर कैश मिलेगा यानी 1500 का कैशबैक मिलेगा। वहीं Paytm UPI की ओर से 2000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

Realme 5 स्पेसिफिकेशंस

रियलमी 5 में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन (720x1600 पिक्सल) है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और ये एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर रन करता है। इसमें डुअल सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Realme 5 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Realme 5 के रियर में चार कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्स और 2+2 मेगापिक्सल के दो ओर कैमरे दिए गए हैं। वही सेल्फी के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है और इसका पूरा वजन 198 ग्राम है। रियर में ही फिंगरप्रिट सेंसर दिया गया है।