Lava 32 Super 4G फीचर फोन को 1,799 रुपये की कीमत में उतारा गया है। पावर के लिए फोन में 2,500mAh की बैटरी दी है, जो 30 घंटों तक का टॉक टाइम देगा। फोन दो सिम कार्ड को सपोर्ट करता है। इसके अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 2.4-इंच की कलर डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक में VGA कैमरा है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.3 मेगापिक्सल है। फोन एसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से आप स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।