Honor 7S को इस महीने ही लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है और इसकी पहली सेल 14 सितंबर को होगी। इसमें यूजर्स को 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिसे जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक बढ़ भी सकते हैं। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा और बैक में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी स्क्रीन 5.45 इंच है।