scriptइस महीने भारत में लॉन्च होने जा रहे ये दमदार Smartphones, जानें फीचर्स | Upcoming Smartphones in India July 2020, Specs, Launch Date | Patrika News

इस महीने भारत में लॉन्च होने जा रहे ये दमदार Smartphones, जानें फीचर्स

locationनई दिल्लीPublished: Jul 08, 2020 10:49:01 am

Submitted by:

Pratima Tripathi

भारत में इस महीने लॉन्च होंगे ये Smartphones
वनप्लस, वीवो, ओप्पो, सैमसंग और रियलमी के फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली। अगर लॉकडाउन के दौरान आपका स्मार्टफोन खराब हो गया है और नया हैंडसेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योकि इस महीने भारत में कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे, जिसमें वनप्लस, वीवो, सैमसंग और रियलमी के फोन शामिल है। चलिए विस्तार इन स्मार्टफोन की जानकारी देते हैं।

OnePlus Nord

वनप्लस के नए स्मार्टफोन OnePlus Nord को अमेजन इंडिया के पेज पर देखा गया है। इसे भारत में 21 जुलाई को पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि OnePlus Nord को 30 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें स्पीड के लिए Snapdragon 765G SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल्स है और फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कंपनी OnePlus Nord/ Z को 8GB रैम और 128GB व 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO Reno 4 Pro

OPPO Reno 4 Pro स्मार्टफोन को इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को पिछले महीने जून में चीन में पेश किया गया था। रेनो 4 प्रो में 6.5 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फिलहाल भारत में फोन को कब तक पेश किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं मिली है।

10,000 से कम कीमत वाले Infinix Hot 9 Pro की आज Flipkart पर सेल, जानिए ऑफर्स

Vivo X50 Series

Vivo X50 सीरीज को भी लॉन्च किया जाना है। इसके तहत तीन स्मार्टफोन्स शामिल होंगे, जिसमें Vivo X50, Vivo X50 Pro और Vivo X50 Pro+ है। कंपनी का दावा है कि Vivo X50 सीरीज में सबसे पतला 5G स्मार्टफोन होगा। Vivo X50 Pro+ में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snadpragon 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा और इसमें 8GB रैम दिया जाएगा।

Realme 6i

रियलमी भारत में अगले हफ्ते Realme 6i को लॉन्च करने जा रहा है। ये फोन रियलमी 6s का रिब्रैंड वर्जन होगा। Realme 6i स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होगा और इसमें स्पीड के लिए मीडियाटेक हीलियो G90 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया जाएगा। इसमें 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल, 2 मेगापिक्सल मोनो सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर कैमरा है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। पावर के लिए 4,300mAh बैटरी दी जाएगी, जो 30वाट फ्लैश चार्ज सपॉर्ट करती है।

Samsung Galaxy M01s

सैमसंग अपनी गैलेक्सी M सीरीज के तहत Galaxy M01s को भारत में इस महीने पेश किया जाएगा। इस फोन को कंपनी के सपॉर्ट पेज पर भी दिखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को SM-M017F नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। फोन 3 जीबी रैम दिया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो