2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल
Vivo X21 के दो कलर वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत
Play video

Vivo X21 के दो कलर वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत

FIFA World Cup 2018 से पहले Vivo X21 के दो कलर वेरिएंट को लॉन्च किया गया है, जिसे ग्राहक 22 मई से चीन में खरीद सकते हैं।

Google source verification

FIFA World Cup 2018 से पहले Vivo X21 के दो कलर वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। ये वेरिएंट तिब्तन ब्लू और विक्टरी रेड कलर में हैं, जिसे ग्राहक 22 मई से चीन में खरीद सकते हैं। वहीं इसकी कीमत 38,300 रुपए रखी गयी है। फीचर की बात करें तो इसमें 6.28 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसैसर पर काम करता है। वहीं इसमें 6GB रैम व 128GB स्टोरेज मौजूद है। फोन डुअल सिम को स्पोर्ट करता है। पावर के लिए 3200Mah की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें दो रियर कैमरे दिए गए है जो 12MP व 5MP का है। वहीं वीडियो और सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। बता दें कि इन दो कलर वेरिएंट को खास करके फीफा वर्ल्ड के लिए पेश किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक,कंपनी ने फीफा के साथ 2018 और 2022 वर्ल्ड कप के लिए साझेदारी की है।