
नई दिल्ली: Vivo Y12 को भारत में लॉन्च कर कर दिया गया है। यह कंपनी का बजट रेंज स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 12,490 रुपये है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इस स्मार्टफोन को आज से ही कुछ चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। इसके ख़ासियत की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। तो आइए इस वीडियो के जरिए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स के बारे में।