
6.2 इंच डिस्प्ले के साथ Vivo Y93 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
नई दिल्ली:Vivo ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y93 को आज पेश कर दिया है। इसकी कीमत 13,990 रुपये रखी गयी है और ग्राहक इस हैंडसेट को स्टारी नाइट और नेब्यूला पर्पल कलर में खरीद सकते हैं। ग्राहक फोन को ऑफिशल ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। इस फोन को चीन में नवंबर में लॉन्च किया गया था।
Vivo Y93 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.2 इंच एचडी+ (720x1580 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल फोन को 4 जीबी रैम में लॉन्च किया गया है और इसमें 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। हैंडसेट ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड फनटच ओएस 4.5 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के बैक में दो कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/1.8 के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर के लिए फोन में 4030mAh की बैटरी दी गयी है। फोन का डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28mm मिलीमीटर है।
Published on:
24 Dec 2018 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
