
रिलायंस जिओ की धमाकेदार एंट्री और सफलता के बाद देश में मौजूद अन्य टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़े रखने एक से बढ़कर एक आकर्षक आॅफर लेकर आ रही हैं। इसी बीच अब ये कंपनियां मोबाइल निर्माता कंपनियों के साथ मिलकर 4जी मोबाइल फोन भी बेहद कम कीमत में उतार ही हैं। इसी के तहत अब वोडाफोन ने आईटेल मोबाइल के साथ साझेदरी करके इस साल के अंत में धमाका किया है। इन दोनों कंपनियों ने अब अपना नया 4जी स्मार्टफोन आईटेल ए20 पेश किया है। इस स्मार्टफोन को 1,590 रुपए की प्रभावी कीमत के साथ उतारा गया है। इसका मतलब ये है कि itel A20 की असली कीमत तो 3,690 रुपए है लेकिन वोडाफोन की ओर से इस पर 2,100 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके पीछे का मकसद कंपनी का मकसद ज्यादातर फीचर फोन यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़े रखना है।
ये मिलेगा आॅफर का फायदा
itel A20 स्मार्टफोन पर इस कैशबैक ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को यह 3,690 रुपए देकर खरीदना होगा। इसके बाद कैशबैक पाने के लिए अगले 18 महीने तक हर महीने कम से कम 150 रुपए का वोडाफोन का रीचार्ज कराना होगा। ग्राहक चाहें तो एक बार में 150 रुपए या महंगे पैक से भी रीचार्ज करा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों के पास छोटी राशि वाले पैक चुनने का आॅप्शन भी दिया जा रहा है। यह कैशबैक पाने के लिए कम से कम 150 रुपए का रीचार्ज कराना अनिवार्य है। इसके बाद लगातार 18 महीने तक ऐसा करने के बाद ग्राहकों को 900 रुपए कैशबैक दिया जाएगा। यदि ग्राहक चाहे तो अगले 18 महीने और 150 रुपए के हिसाब से रीचार्ज करा सकते हैं इसके लिए उन्हें 1,200 रुपए का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर का फायदा 31 मार्च 2018 तक उठा सकते हैं। यह कैशबैक राशि वोडाफोन के एम-पैसा वॉलेट में आएगी। जिसका यूज आप रीचार्ज, बिल भुगतान, पैसा ट्रांसफर अथवा कैश निकालने के लिए भी कर सकते हैं।
आईटेल ए20 के फीचर्स
— 4जी वीओएलटीई सपोर्ट
— एंड्रॉयड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम
— 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज
— 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर
— 1500 एमएएच की लिथियम इयॉन बैटरी
गौरतलब है कि वोडाफोन इससे पहले माइक्रोमैक्स के साथ भी मिलकर कैशबैक आॅफर्स के साथा 4जी स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुकी है। इनमें माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस, माइक्रोमैक्स भारत 3, माइक्रोमैक्स भारत 4 और माइक्रोमैक्स कैनवस 1 शामिल हैं।
Published on:
20 Dec 2017 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
