
whatsapp new feature
नई दिल्ली। WhatsApp इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा मेसेजिंग ऐप बन चुका है। इस पर लोग चैटिंग करने के अलावा अपनी फोटोज वीडियो के साथ वॉइस कॉल और विडियो कॉलिंग करते हुए देखे जा सकते हैं। इसका उपयोग लोग अपने जरूरी काम के लिए भी करते है। जो उनके जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी हो सकते है। लेकिन जब फोन चोरी हो जाता है तो सबसे ज्यादा डर उस समय लगा रहता है कि उनके वो जरूरी डॉक्यूमेंट्स उस चोर के हाथ ना लग जाए। यदि आप चाहते है कि वॉट्सऐप ग्रुप पर रखी गई आपकी बातें पूरी तरह से ऐसी सुरक्षित हो जाए, कि आपके अलावा किसी दूसरे का हाथ ना लगे यह अब संभव भी है। अब आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को सेव रख सकते हैं।
यहां हम आपको वॉट्सऐप के ऐसे सीक्रेट ट्रिक के बारे में बता रहे है जहां पर जाकर आप अपने फोटो-विडियो या डॉक्यूमेंट को सेफ रख सकते हैं। और इतना ही नही, इसमें आप अकेले मेंबर होंगे जिसकी रखी गई फाइल्स को आपके सिवा कोई दूसरा देख तक नही पाएगा। जानिए ये खास ट्रिक के बारे में :
इस ग्रुप में जाने के लिए आपको अपना वॉट्सऐप ओपन करना होगा। फिर ऊपर दाईं तरफ आपको तीन डॉट्स दिखाई देगें। उस पर जाकर नया ग्रुप क्रिएट करना होगा। इस ग्रुप का नाम आप अपने काम के अनुसार रख सकते हैं। इसके बाद अब आप थोड़ी देर के लिए अपने किसी वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट को इस ग्रुप में ऐड कर लें। किसी नए मेंबर को ऐड करते ही आपका नया ग्रुप तैयार हो जाएगा।
इसके बाद आप वॉट्सऐप ग्रुप के Group info ऑप्शन पर जाएं। इसके लिए आपको ग्रुप में पहुंचकर ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट पर जाना है जहां आप ग्रुप इंफो पर पहुंच जाएंगे, वहां आपको इस ग्रुप के बारे में जानकारी दी गई होगी। साथ ही अब आपको उस कॉन्टैक्ट को ग्रुप से हटाना है जिसको आपने ग्रुप क्रिएट करते वक्त ऐड किया था। अब उस कॉन्टैक्ट को रिमूव करने के बाद इस ग्रुप में आप अकेले रह जाएंगे। यही आपका सीक्रेट वॉट्सऐप ग्रुप होगा।
अब इस ग्रुप पर आप अपनी मनचाही चीजों को सुरक्षित रख सकते है। अब इस ग्रुप में आपके अलावा कोई और वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट ऐक्सेस नहीं कर सकेगा। यह आपके लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
Updated on:
25 Sept 2020 09:05 pm
Published on:
25 Sept 2020 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
