8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल Xiaomi mi A3 की दोपहर 12 बजे दूसरी सेल, जानिए ऑफर्स

कल Xiaomi mi A3 की सेल Airtel यूजर्स को मिलेगा डबल डेटा का लाभ Amazon और Mi.com से खरीद सकते हैं फोन

less than 1 minute read
Google source verification
Xiaomi mi A3 .png

,,

नई दिल्ली: Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन की कल यानी 27 अगस्त को दूसरी सेल आयोजित की गयी है। ग्राहक फोन को Amazon और Mi.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स को डबल डेटा का लाभ मिलेगा।

कीमत

Mi A3 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गयी है। इस स्मार्टफोन को नॉट जस्ट ब्लू, मोर दैन वाइट और काइंड ऑफ ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशनस

Mi A3 में 6.08 इंच का एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रटेक्शन दिया गया है। ऐंड्रॉयड वन ओएस पर फोन रन करता है और इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और एड्रिनो 610 का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S सीरीज पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, यहां से खरीदें

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए है, जिसमें पहला f/1.79 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर, दूसरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल और तीसरा डेप्थ सेंसिंग के साथ 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

बैटरी

पावर के लिए 4,030mAh की बैटरी दी गयी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। Mi A3 में 3.5mm जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।