1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Xolo ने 4777 रूपए में लॉन्च किया अच्छे फीचर्स वाला Era HD स्मार्टफोन

5 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला यह फोन एंड्रॉयड का लेटेस्‍ट लॉलीपॉप 5.1 ओएस पर काम करता 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Kumar

Nov 08, 2015

Xolo Era HD

Xolo Era HD

नई दिल्ली। भारतीय हैंडसेट निर्माता कंपनी Xolo ने मार्केट में नया Era HD स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। जिसकी कीमत 5 हजार रुपये से भी कम है। आइए जानें इसके स्‍पेसिफिकेशन...

5 इंच की है डिस्‍प्‍ले
जोलो कंपनी ने अपने इस नये स्‍मार्टफोन एरा एचडी में एंड्रॉयड का ऑपरेटिंग सिस्‍टम दिया है। यह फोन एंड्रॉयड का लेटेस्‍ट लॉलीपॉप 5.1 ओएस पर काम करता है। इस हैंडसेट में 5 इंच की एचडी डिस्पले स्क्रीन लगी है। इसके अलावा इसमें 1.2 गीगाहर्त्ज क्वॉडकारे प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Xolo Era HD स्मार्टफोन में 1जीबी रैम दी गई है। इंटरने स्‍टोरेज के तौर पर इसमें 8जीबी की इंटरनल मेमारी दी गई है, जबकि इसमें 32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट की सुविधा है।

8 एमपी का रियर कैमरा
जोलो कंपनी ने अपने इस नये हैंडसेट एरा एचडी का डिजाइन काफी स्‍टाईलिश बनाया ह‍ै। इसका बेहतरीन लुक यूजर्स को अट्रैक्‍ट कर करने वाला है। इसमें 8एमपी का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। इसके साथ ही 5एमपी सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

3जी स्मार्टफोन
कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर जोलो एरा एचडी में 3जी, ब्‍लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस आदि की दिए गए हैं। बैटरी बैक-अप में भी यह काफी जबर्दस्‍त है क्योंकि इसमें 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कलर वेरियंट्स के तौर पर इसमें रॉकी ग्रे कलर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

image