नई दिल्ली। आईफोन जैसे लुक वाला शानदार स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए Zen Mobiles ने आकर्षक हैंडसेट उतारा है। कंपनी ने इसे Zen Admire SXY नाम से पेश किया है। यह एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन है जिसे कई ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
कम कीमत में शानदार फीचर्स
जेन एडमाइर एसएक्सवाय स्मार्टफोन को हूबहू आईफोन 6एस जैसा लुक दिया गया। एकबार इसे देखकर कोई भी ग्राहक इसे आईफोन ही समझेगा। इसके अलावा इसमें दिए फीचर्स भी शानदार है। यह स्मार्टफोन 3199 रूपए में गैजेट्स360 तथा 3499 रूपए कीमत में स्नैपडील पर उपलब्ध कराया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन के साथ 499 रूपए की प्रोटेक्शन किट फ्री दी जा रही है।