आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने फेसबुक पर पोस्ट वायरल करके अपने पति समी पर दूसरी लड़कियो के साथ सम्बन्ध रखने व खुद के साथ घरेलू हिंसा के गम्भीर आरोप लगाते हुए विवाद खड़ा कर दिया था। जिसके बाद से ही मोहम्मद शमी और उनका परिवार सवालो के घेरे में थे। पर शमी या उनके परिवार का कोई भी सदस्य कैमरे के सामने नही आ रहा था। पर अब अचानक रात को ही मोहम्मद समी अपने गांव सहसपुर अली नगर में स्थित अपने घर पहुँच गए और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके ऊपर लगाए गये सभी आरोप बेबुनियाद हैं, और ये एक सोची समझी साजिश है। मेरी शादी को 4 साल हो गए इस बीच क्यो याद नही आया ये सब इसलिए ये एक साजिश है। और मैं अपने परिवार व पत्नी के साथ ही रहना चाहता हूं। पता नही उन्होंने ऐसा क्यों किया जबकि हम लोगो ने होली भी इस बार साथ ही मनाई थी ।