1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: जानिए क्यों आता है भूकंप और क्या है इसके पीछे की वजह

दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में 22 मार्च की देर रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए, इसका असर सारे दिल्ली एनसीआर सहित उत्तरी राज्यों में नजर आया रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ujjwal Srivastava

•

Updated: 22 Mar 2023, 6:02 AM IST

Earthquake: जानिए क्यों आता है भूकंप और क्या है इसके पीछे की वजह, विस्तार में पढ़ें सबकुछ?

Earthquake: जानिए क्यों आता है भूकंप और क्या है इसके पीछे की वजह, विस्तार में पढ़ें सबकुछ?

भूकंप जिसे हम भूचाल नाम से भी जानते है यह पृथ्वी की सतह के हिलने को कहते है. पृथ्वी के स्थलमण्डल में ऊर्जा के अचानक मुक्त हो जाने के कारण उत्पन्न होने वाली भूकम्पीय तरंगों की वजह से होता है। यह भूकंप के झटके कभी-कभी इतने विनाशकारी होते है की बहुत से लोगो की जान चली जाती है. अगर भूकंप किसी जगह आया तो इसका मतलब यह नहीं होता की सिर्फ उसी जगह पर नुकसान देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: जब भूकंप आया तब सबसे ज्यादा लोग वॉशरूम में थे, बाकी क्या कर रहे थे आप खुद पढ़ लीजिए

क्यों आता है भूकंप

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब

भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना?

भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है