
मंगलवार देर रात भूकंप आने पर लोग घरों से बाहर निकल आए।
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार रात 10:20 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। देर रात अचानक इमारतें हिलने लगीं। घरों और इमारतों में लगे पंखों को हिलता देख लोग बाहर की ओर भागे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 रही। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र रहा। दिल्ली-एनसीआर में यह झटके रिक्टर स्केल पर 5.5 मापे गए।भूकंप को लेकर पत्रिका उत्तर प्रदेश ने एक सर्वे किया। पूछा-"जब भूकंप आया, तब आप क्या कर रहे थे।"
500 से ज्यादा लोगों ने दिए रिएक्शन
इस पर अब तक करीब 500 से ज्याद लोगों ने कमेंट किए हैं। इनमें से अधिकतर लोगों ने बताया कि भूकंप के समय वे वॉशरूम थे। दूसरे नंबर पर लोगों ने बताया कि भूंकप के समय वे लेटे हुए थे और मोबाइल पर रील और वीडियो देख रहे थे। तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कमेंट युवाओं का है। उन्होंने बताया कि जब भूंकप आया तो वे अपने गर्लफेंड से बात कर रह थे।
लोगों को ये रहा रियेक्शन
एक यूजर ने बताया कि मैं वॉशरूम में था। भूकंप के झटके महसूस होने पर मैं तो निकर में ही भागकर घर से बाहर आ गया। वहीं, एक यूजर ने बताया कि मैं बेड पर रील्स देख रहा था। अचानक शोर होने पर जैसे-तैसे भागकर घर से बाहर आ गया।
"सब कुछ छोड़कर घर से बाहर भागे"
भूकंप के झटकों को लेकर लोगों को कहना है कि घबराहट हो जाती है। चाहे वो बुजुर्ग हों, नौजवान या फिर बच्चे। घरों में बैठे या आराम कर रहे लोग सबकुछ छोड़कर बाहर निकलकर आ जाते हैं। नोएडा में महिलाओं ने कहा है कि हम लोग आराम कर थे ऐसे में अचानक से तेज झटके महसूस हुए और टीवी, पंखा बेड और घर में रखा समान हिलने लग गया। हम लोग तुरंत अपने घरों से बाहर आए और खुली जगह पर खड़े हो गए।
Updated on:
22 Mar 2023, 11:46 AM IST
Published on:
22 Mar 2023, 9:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.