scriptMoradabad Rain: रात से हो रही झमाझम बारिश, रात 3 बजे शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी, गिरा तापमान | Heavy rain in Moradabad since night | Patrika News
मुरादाबाद

Moradabad Rain: रात से हो रही झमाझम बारिश, रात 3 बजे शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी, गिरा तापमान

Moradabad Rain: मुरादाबाद में मौसम ने फिर करवट ली है। शुक्रवार रात करीब 3 बजे बारिश शुरू हुई। सुबह कुछ देर रुकने के बाद फिर से बूंदाबांदी होने लगी।

मुरादाबादMar 02, 2024 / 11:06 am

Mohd Danish

heavy-rain-in-moradabad-since-night_1.jpg
Moradabad Rain Today Live: जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन तक बारिश और बूंदाबांदी जारी रह सकती है। उधर ओलावृष्टि को लेकर किसान आशंकित हैं। यदि ओलावृष्टि होती है तो गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाएगी। बरसात की वजह से सुबह में स्कूल जाने में स्कूली बच्चों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
लोगों को परेशानी का करना पड़ा सामना
शुक्रवार की रात से बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात से बारिश ने जो रफ्तार पकड़ी है वह शनिवार को भी जारी है। इससे वजह से मुरादाबाद शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। कई कॉलोनियों की गलियों में पानी भर गया। लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाजारों में दिखा सन्नाटा
स्कूल-कॉलेज और कार्यालयों में उपस्थिति कम रही। बाजारों में सन्नाटा रहा। बारिश की सबसे अधिक मार किसानों पर पड़ी है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। बेमौसम बारिश के कारण किसान बेहाल और बेसहारा खड़ा दिख रहा है।

Hindi News/ Moradabad / Moradabad Rain: रात से हो रही झमाझम बारिश, रात 3 बजे शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी, गिरा तापमान

ट्रेंडिंग वीडियो