scriptMakar Sankranti 2019: मकर राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, 14 जनवरी के बाद इन राशियों का साथ देगा भाग्‍य- देखें वीडियो | makar sankranti 2019 kab hai and effects on zodiac signs | Patrika News
मुरादाबाद

Makar Sankranti 2019: मकर राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, 14 जनवरी के बाद इन राशियों का साथ देगा भाग्‍य- देखें वीडियो

14 जनवरी की शाम को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा, इस वजह से मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी

मुरादाबादJan 11, 2019 / 03:15 pm

sharad asthana

Makar Sankranti

Makar Sankranti 2019: मकर राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, 14 जनवरी के बाद इन राशियों का साथ देगा भाग्‍य

मुरादाबाद। वर्ष 2019 में मकर संक्रांति 14 जनवरी यानी सोमवार नहीं बल्कि 15 जनवरी मंगलवार को है। इसी कारण प्रयागराज में कुंभ भी 15 जनवरी से शुरू होगा। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इसके साथ ही मौसम में भी बदलाव शुरू हो जाता है। इस बार 14 जनवरी की शाम को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा, इस वजह से यह 15 जनवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिष पंकज वशिष्ठ का कहना है क‍ि इस बार 14 जनवरी को शाम 7.50 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव एक माह तक रहता है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव भी शुरू हो जाता है। सूर्य का मकर राशि में आना शुभ होता है। इसका कई रा‍शियों पर असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें

Makar Sankranti 2019: मकर संक्रांति पर सूर्य इन तीन राशियों को देगा मनमाना लाभ,इन्हें रखनी होगी सावधानी

मेष- इस राशि के जातकों को नौकरी में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। सरकारी क्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है। पिता और बुजुर्गों की मदद और सलाह फायदा पहुंचाएगी।

वृष- इन लोगों का मन धर्म और आध्यात्मिक विषयों में लगेगा। इस राशि के जातकों का भाग्‍य साथ देगा। मेहनत करेंगे तो फल भी निश्चित मिलेगा।
मिथुन- ज्‍तोतिष के अनुसार, इस राशि के जातकों के आठवें घर में सूर्य का संचार होगा। इसके साथ में केतु भी मौजूद है। दुर्घटना की आशंका रहेगी इसलिए जोखिम से बचें। बिजली के उपकरणों के साथ छेड़छाड़ न करें। हां आपके काम की सराहना होगी। साथ ही मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क- इस राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में साझेदारी भी परेशान करेगी। हां, आपके शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा।

सिंह- आपको अदालती कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पक्ष मजबूत होगा। कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें

Makar Sankranti 2019: मकर संक्रांति पर इन 12 राशियों के लोग दान करेंगे ये चीज, तो होगा बड़ा लाभ

कन्या- शिक्षा और संतान के मामलों में यह फायदेमंद रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में समय अनुकूल नहीं है। संतान की चाहत रखने वाले दंपती की मनोकामना पूरी होेगी।

तुला- इस राशि के जातकों को भूमि और भवन का लाभ मिल सकता है। यात्रा के संयोग भी बनेंगे। माता की सेहत को लेकर चिंतित होंगे। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट हो सकता है।
वृश्चिक- आपका वर्चस्व और प्रभाव बढ़ेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी सम्मान मिलेगा। भाइयों में मनमुटाव हो सकता है।

धनु- पुरानी परेशानी से राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। जमा पूंजी बढ़ेगी।
मकर- इस राशि के जातकों का क्रोध बढ़ेगा। आप कई बार हीनभावना महसूस करेंगे। अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें तो अच्छा रहेगा।

कुंभ- सूर्य के स्‍थान बदलने से आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक और शुभ कार्यों पर खर्च करेंगे। यात्रा के भी योग बनेंगे।
मीन- इसके असर से आर्थिक मामलों में फायदा होगा। आय में भी वृद्धि होगी। कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है। बड़े भाई से मतभेद हो सकता है।

Home / Moradabad / Makar Sankranti 2019: मकर राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, 14 जनवरी के बाद इन राशियों का साथ देगा भाग्‍य- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो