दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को जलाया, लेकिन पति ने बचाया, हालत नाजुक
मोबाइल चुराने के आरोप
जानकारी के मुताबिक गोविंद नगर के सी ब्लाक में रहने वाले विमल किशोर गुप्ता आउटर पर पकोड़ी का ठेला लगाते हैं। उनके घर से करीब डेढ़ माह पूर्व एक युवक मोबाइल चुरा कर ले गया था। मोबाइल चुरा कर ले जाने वाला जगवीर कुछ दिनों पहले विमल के मकान में किरायेदार था। कुछ दिनों पहले जगवीर मझोला पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। तभी से वह फरार चल रहा था। विमल ने मझोला थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने चोर को खुद पकड़ने की बजाय विमल से ही चोर को पकड़ने के लिए कहा था।
पांचवीं बीवी लाने के लिए पति चौथी पत्नी को देना चाहता है तीन तलाक, हैरान कर देगी वजह
दांतों से काट लिया
शनिवार को करीब चार बजे विमल अपने ठेले पर खड़े थे। तभी जगवीर उधर से जाता दिखाई दिया। विमल ने उसे आवाज दी तो जगवीर ने दौड़ लगा दी। विमल ने पीछा किया तो जगवीर ने उसे दांतो से काट लिया और धक्का देकर भागने लगा। इस दौरान अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीछा करके जगवीर को दबोच लिया और पेड़ से बांध दिया। इसके बाद मझोला पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मझोला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।