जाति के आधार पर सभी को उनके कार्य बताये और कहा कि पिछड़ों के प्रजापति ने ही पूरे देश को कुल्लहड़ में चाय पिलाई है तो तेली समाज ने तेल निकालकर दिया है। उसके बिना तेल किसी को नहीं मिल पाता। 7वां मोर्चा बनाने पर भाजपा पूरी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि अगर ओबीसी का मोर्चा पहले बना लिया होता तो लालू, मुलायम, नीतीश कोई नेता पैदा नहीं होता। इसीलिए आज सत्ता परिवर्तन की जरुरत नहीं है बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की जरुरत है। सपा पर हमला करते हुए कहा कि साढ़े चार साल का अखिलेश अभी भी घुटनों के बल पर घिसट रहा है।