4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देर से पहुंचे इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं की पिटाई, चार शिक्षक गिरफ्तार, कॉलेज छावनी में तब्दील

Engineering students beaten by teachers: कानपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में देर से पहुंचने पर छात्र-छात्राओं की शिक्षकों ने पिटाई की, जिस पर कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। डीसीपी ने बताया कि मारपीट करने वालों को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Google source verification
छात्रों से बातचीत करते हैं पुलिस अधिकारी, फोटो सोर्स- पुलिस कमिश्नरेट कानपुर

फोटो सोर्स- पुलिस कमिश्नरेट कानपुर

Engineering students beaten by teachers: कानपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में जमकर हंगामा हो गया। जब शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को डंडों और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। शिक्षकों के हमलावर होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई छात्रों को चोटें आईं। इसकी जानकारी मिलते ही कॉलेज में मौजूद छात्र-छात्राएं इकट्ठे हो गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर सुनते ही मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंच गई। पीएसी को भी बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंचे डीसीपी, एडीसीपी, और एसीपी ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इस संबंध में डीसीपी ने बताया कि आरोपी मारपीट करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। छात्रों से शिकायती पत्र देने के लिए कहा गया है। मामला बिठूर थाना क्षेत्र का है।

कोहरे के कारण देर से पहुंचे थे छात्र-छात्राएं

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में आज सुबह छात्रों को आने में देर हो गई। कोहरे के कारण छात्र समय से कॉलेज नहीं पहुंच पाए। छात्र-छात्राओं का कहना है कि देर से पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को टीचरों ने डंडे और बेल्ट से पिटाई कर दी। कई छात्र-छात्राओं को चोट आई हैं। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आक्रोशित छात्रों ने नारेबाजी की

पिटाई की जानकारी मिलते ही कॉलेज में मौजूद छात्र क्रोधित हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की जानकारी बिठूर थाना को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और आलाधिकारी भी पहुंच गए। टीचरों की पिटाई में अग्रिम द्विवेदी, कृष्ण अक्षांश, चित्रांश, अभिषेक, अस्मित, सोनकर, मुस्कान, अंजलि, अंशिका आदि घायल हो गए। इनमें कई को चोटें आईं।

क्या कहते हैं डीसीपी?

इस संबंध में डीसीपी ने बताया कि स्कूल टाइमिंग को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें फैकल्टी और गार्ड ने छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की। मौके पर छात्रों से बातचीत हो रही है। छात्रों की कुछ डिमांड है। उनसे लिखित देने को कहा गया है। जिन लोगों ने मारपीट की है, उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पहले की भी कई शिकायतें हैं

उन्होंने बताया कि आज की मारपीट के अतिरिक्त पहले की भी शिकायतें हैं। उनके विषय में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। अलग-अलग ग्रुप में छात्रों ने विद्यालय में हो रहे शोषण के विषय में जानकारी दी है। तहरीर प्राप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‌