scriptशिवपाल यादव भी राम मंदिर के पक्ष में, बोले यहां बने राम मंदिर | Shivpal yadav statement on bjp and ram temple | Patrika News
मुरादाबाद

शिवपाल यादव भी राम मंदिर के पक्ष में, बोले यहां बने राम मंदिर

शिवपाल ने कहा कि विधानसभा नतीजे भाजपा के लिए सबक है और वे भाजपा के खिलाफ बनने वाले मोर्चे में शामिल होंगे।

मुरादाबादDec 13, 2018 / 11:33 am

jai prakash

moradabad

शिवपाल यादव भी राम मंदिर के पक्ष में, बोले यहां बने राम मंदिर

मुरादाबाद: पांच राज्यों में विधानसभा के नतीजों के बाद सभी पार्टियों ने अब आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। खासकर सभी दलों की निगाहें सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर नजरें गड गयी हैं। राष्ट्रिय पार्टियों के साथ ही छोटे व् मझोले दलों ने भी अपनी स्थिति तलाश रहे हैं। इसी कड़ी में समजवादी पार्टी से अलग हुए पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी अपनी नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटे हैं। बुधवार को महानगर पहुंचे शिवपाल ने कहा कि विधानसभा नतीजे भाजपा के लिए सबक है और वे भाजपा के खिलाफ बनने वाले मोर्चे में शामिल होंगे।

ग्रेटर नोएडा में हुआ ‘मिर्जापुर’ का सीन और बीएसएफ जवान के बेटे की हो गई मौत- देखें वीडियो

 

भाजपा से मोहभंग

शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सम्बन्ध में बात करते हुए कहा कि पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए तैयार है। इसका सुबूत 9 दिसम्बर को लखनऊ की रैली में मिल चुका है। हालिया विधान सभा चुनाव में भाजपा की हार पर शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने जो झूठे वाडे जनता से किये थे वो पूरे नहीं कर पाए। देश में माहौल भाजपा के खिलाफ है।

VIDEO : पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशो को पुलिस ने ऐसे ठोंका

राम मंदिर यहां बने

राममंदिर पर पूछे गए सवाल पर शिवपाल ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ हैं। जहां तक मंदिर का सवाल है अगर सरकार की नियत सही है तो सरयू तट पर मांदरी बनवाये। उसके पास जगह की कमी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो