मुरादाबाद

Valentine Day Special: किसी फिल्‍म से कम नहीं है मोदी के इस मंत्री की लव स्‍टोरी

14 फरवरी यानी गुरुवार वैलेंटाइन डे के अवसर पर पढ़ि‍ए केंद्रीय मंत्री की प्रेम कहानी

मुरादाबादFeb 13, 2019 / 04:18 pm

sharad asthana

Valentine Day Special: किसी फिल्‍म से कम नहीं है मोदी के इस मंत्री की लव स्‍टोरी

मुरादाबाद। कल यानी 14 फरवरी गुरुवार को पूरी दुनिया में मोहबबत का त्‍यौहार वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन कई लोगों के दिल मिलेंगे जबक‍ि कई के दिल टूट जाएंगे। वैसे भी मोहब्‍बत के जादू से कसिी का बचना मुश्किल होता है। शायद ही ऐसा कोई शख्‍स हो, जो इश्‍क में न पड़ा हाे। वैलेंटाइन डे के इस अवसर पर हम आपको बता रहे हैं अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी की प्रेम कहानी के बारे में। इस प्रेम कहानी में फिल्‍मों वाले सारे मसाले हैं। नकवी अपनी इस लव स्टोरी के बारे में बस इतना कहते हैं, चलते-चलते यूं ही कोई मिल गया था, सरे राह चलते-चलते’।
यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद सपाइयों ने एसपी सिटी ऑफिस पर जड़ा ताला, दो पूर्व मंत्रियों की तलाश में पुलिस

सीमा से हुई है शादी

15 अक्‍टूबर 1957 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में जन्‍मे मुख्‍तार अब्‍बास नकवी की शादी सीमा से हुई है। उनकी शादी काफी मुश्किलों के बाद जून 1983 को हुई है। अब दोनों के एक बेटा भी है। मुख्‍तार अब्‍बास नकवी और सीमा ने प्रेम विवाह किया था। मुख्‍तार मुसलमान हैं जबक‍ि सीमा हिंदू। इस वजह से दोनों प्‍यार में कई रोड़े आए लेकनि उन्‍होंने मोहब्‍बत की मिसाल कायम की। दरअसल, दोनों की प्रेम कहानी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुई थी। उस दौर में मुख्तार अब्बास नकवी एक छात्र नेता के रूप में अपनी पहचान बना रहे थे जबक‍ि सीमा की गिनती पढ़ने-लिखने वाली लड़कियों में होती थी। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 1982 में पढ़ाई के दौरान इनकी लव स्‍टोरी शुरू हुई। इसे पहली नजर का प्यार ही कहा जाएगा। दोनों के स्‍वभाव के अंतर होने के बावजूद उन दोनों में मेलजोल बढ़ा और प्‍यार की नींव पड़ी।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर- मार्च के पहले हफ्ते से यूपी के इस जिले से उड़ने लगेंगे विमान!

एक्‍स्‍ट्रा क्‍लास के बहाने मिलते थे दोनों

दोनों के घर वाले उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। सीमा पर पाबंदियां भी लगाई गईं लेकिन वह एक्सट्रा क्लास के बहाने मुख्तार अब्बास नकवी से मिलने जाती थीं। काफी मुश्किलों के बाद उन्‍होंने घरवालों को राजी कर लिया। इसके बाद जून 1983 को दोनों की शादी हुई। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर हिंदू व मुस्लिम रीति रिवाज से भी शादी की। दोनों के एक अरशद नाम का बेटा भी है। शादी के बाद दोनों ही हिंदू व मुस्लिम पव्र एक साथ मनाते हैं। मुख्‍तार अब्‍बास नकवी तो कई बार शिवलिंग पर जल चढ़ाकर कट्टरपंथियों के निशाने पर भी आ चुके हैं। होली हो या ईद, उनके घर में सब मिलजुलकर ही मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें

Video: किसान का बेटा ऐसे पहुंचा अपनी दुल्‍हनिया लेने, जमा हो गई हजारों लोगों की भीड़

रामपुर से बन चुके हैं सांसद

मुख्‍तार अब्‍बास नकवी को जनता पार्टी ने सबसे पहले इलाहाबाद पश्चिम सीट से टिकट दिया था, लेकि वह हार गए। 1989 में वह अयोध्या विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़े लेकिन फिर हार गए। इसके बाद मऊ विधानसभा सीट से लगातार तीन बार चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भाजपा में आते ही नकवी को 1992 से 1997 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाया गया। नकवी भाजपा के टिकट पर 1998 में रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़े और संसद पहुंचे। यह पहला मौका था, जब भाजपा से कोई मुस्लिम चेहरा सांसद बना था। मुख्तार अब्बास नकवी को अब कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.