4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया एप पर तमंचे पर डिस्को युवक को पड़ा महंगा, लाइक की जगह पहुंचा जेल

Highlights सोशल मीडिया एप पर डाला वीडियो एसएसपी ने देखते ही लिया एक्शन युवको देशी तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 19 Nov 2019, 9:59 AM IST

tamanche_par_disco.jpg

मुरादाबाद: जनपद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो डालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने वीडियो का संयान लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आर्म्स एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया है।

Air Pollution: हवाओं की चाल कम होने से फिर बढ़ने जा रहा है वायु प्रदूषण

एसएसपी ने लिया एक्शन

वीडियो एप पर अपलोड वीडियो में युवक तमंचा हाथ में लिए डांस करता नजर आ रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया में जब तेजी से वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो का एसएसपी अमित पाठक ने स्वयं संज्ञान लिया। एसएसपी के निर्देश पर दौड़ी मैनाठेर पुलिस ने घेराबंदी करने आरोपी बिलाल निवासी ग्राम ललवारा थाना मैनाठेर गिरफ्तार कर लिया।

Career Tips: कर रहे हैं यूपी पुलिस की तैयारी तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

तमंचा बरामद
मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को ललवारा तिराहे के निकट से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की ओर से सोमवार की शाम को उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर लिया। मंगलवार को मैनाठेर पुलिस आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी को चालान कर उसको न्यायालय में पेश करेगी।