3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Career Tips: कर रहे हैं यूपी पुलिस की तैयारी तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Highlights यूपी पुलिस में भर्ती के लिए रोजाना लगाएं दौड़ पंजों के बल भागने से आपको मिलती है ऊर्जा एक्सपर्ट के साथ करें लिखित परीक्षा की तैयारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 19 Nov 2019, 7:55 AM IST

meerut

मेरठ। इन दिनों युवाओं में खासकर युवतियों में पुलिस की भर्ती को लेकर क्रेज बढ़ा है। यूपी पुलिस की भर्ती की खबर सुनकर बेरोजगार युवाओं ने भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना तैयारी के अगर आप भर्ती में सम्मलित होने जा रहे हैं तो इसमें असफल भी हो सकते हैं। इसलिए आप भर्ती में जाने से पहले इन बातों की तैयारी विशेष रूप से शुरू कर दें।

पिछले कई वर्षों से यूपी पुलिस की तैयारी करवाने वाले और कॅरियर काउंसलर संदीप चौधरी बताते हैं कि यूपी पुलिस में किस तरह का पेपर पैटर्न आने वाला है, यह जानना बहुत जरूरी है। अब लिखित पेपर का पैटर्न काफी बदल गया है। इसलिए आमतौर पर, पुलिस परीक्षाएं ऐसे व्याकरण, लेखन, शब्दावली, पढऩे की समझ और गणित जैसे क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के बुनियादी कौशल का परीक्षण करने के लिए डिजाइन की जाती हैं। आपको अपने फैसले और तर्क कौशल के आधार पर निर्णय लेने की अपनी क्षमता दिखाने की आवश्यकता भी हो सकती है।

सबसे पहले आपको फिजिकल टेस्ट में पास होना जरूरी है। इसके लिए आपको अपनी छाती की चौड़ाई पर ध्यान देना होगा। यह समस्या अधिकतम युवाओं के साथ होती है। जिनका सीना कम होता है वो प्रतिदिन दौड़ पूरी करने के बाद पुशअप अवश्य करें। पुशअप के माध्यम से ही सीना आसानी से बढाने का एकमात्र तरीका है। इसके अलावा दौड की प्रतिदिन प्रैक्टिस करनी चाहिए। इसके लिए कभी भी पूरा पैर भर नहीं भागना चाहिए। अगर पंजों के बल भागते हैं तो आपको अपने आप ऊर्जा मिलती है और भागने में सफल होते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश