3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Air Pollution: हवाओं की चाल कम होने से फिर बढ़ने जा रहा है वायु प्रदूषण

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में फिर वायु प्रदूषण बढऩे के संकेत अगले दो दिन में दोबारा वातावरण में छा सकता है स्मॉग हवा की चाल 22 किमी प्रति घंटा से घटकर हुई बहुत कम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 19 Nov 2019, 9:07 AM IST

meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी (West UP) में पिछले दो दिन से 22 किलोमीटर प्रति घंटा से चल रही हवाएं थमने के कारण एक बार फिर वायु प्रदूषण (Air Pollution) बढ़ सकता है। इस समय दो से छह किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं (Winds) चल रही हैं। मंगलवार की सुबह स्मॉग (Smog) की स्थिति फिर बन गई। मौसम वैज्ञानिकों (Weather Scientists) का कहना है कि दो दिन तक वायु प्रदूषण बढऩे के आसार हैं। इसलिए लोग एतिहात बरतें।

यह भी पढ़ेंः Career Tips: कर रहे हैं यूपी पुलिस की तैयारी तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि पिछले दो दिन में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब हवा शांत होने से अगले दो दिन में फिर सुबह के स्मॉग छाने के आसार हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डा. आरके त्यागी का कहना है कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए निगरानी रखी जा रही है। जो भी प्रतिबंधित ईंधन इस्तेमाल करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः पति को बाहर घुमाने के लिए घर खुला छोड़ गई, रात को प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खेल

वेस्ट यूपी में दो दिन पहले 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में स्मॉग बिल्कुल साफ हो गया था और एक्यूआई 304 से घटकर 157 तक पहुंच गया था। सोमवार की शाम को हवा की रफ्तार कम होने से एक्यूआई फिर 257 तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है, इसलिए बुधवार तक वातावरण में स्मॉग रहने की संभावना है। मेरठ और आसपास सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 14.6डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि हवा की गति दो से छह किलोमीटर प्रति घंटा की बनी रही।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश