scriptमुरैना: मंडी परिसर में अंधाधुंध फायरिंग, दो किसान घायल | firing in morena mandi two farmers injured | Patrika News
मोरेना

मुरैना: मंडी परिसर में अंधाधुंध फायरिंग, दो किसान घायल

एक दूसरे से पहले अपनी उपज की तुलाई के लिए भिड़ गए दो पक्ष…।

मोरेनाNov 30, 2020 / 04:11 pm

Manish Gite

moorena1.png

मुरैना। अपनी उपज को लेकर आए किसानों के दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। इसमें दो किसानों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।

मुरैना जिले की पिडावली मंडी में सोमवार सुबह यह घटना हुई है. जब गल्ला मंडी स्थित खरीदी केंद्र पर बाजरा की तुलसाई के नंबर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में दो किसान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मंडी में विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

बताया जा रहा है कि पिडावली सोसायटी में बाजरा बेचने के लिए गंज रामपुर के किसान केशव शर्मा, गोलू शर्मा आए हुए थे। टोकन के हिसाब सेकेशव शर्मा की ट्राली का बाजरा तुलने के लिए आया तो पिडावली के किसान ने अपनी ट्राली को आगे लगाने की कोशिश की, दोनों पक्षों में एक दूसरे से पहले तुलाई के लिए आगे बढ़ने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से बंदूकें निकल गई। एक पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई किसान यहां वहां अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। कोई ट्रैक्टर के पीछे छुपने लगा तो कोई मंडी परिसर के कमरों में छुपने लगा।

 

इस ताबड़तोड़ फायरिंग में बंदूक के छर्रे केशव शर्मा और गोलू शर्मा को लग गए। मंडी परिसर में फायरिंग और अफरा-तफरी देख पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। मुरैना से भारी पुलिस बल मंडी परिसर में पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी बृजेंद्र गुर्जर, खेरू गुर्जर, भूरा शर्मा और विशंभर के लड़के के खिलाफ दहशत फैलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।


10-12 राउंड फायरिंग

बताया जा रहा है कि फसल तुलाई को लेकर दो पक्षों में काफी देर तक फायरिंग हुई। इस दौरान 10-12 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो