23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेलैंटाइन डे पर 30 हजार लड़कियों ने किया था प्रपोज

आज हम रितिक के जीवन के खास पलों को यहां बांट रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Abha Sen

Jan 11, 2016

जबलपुर। आज हम आपको ऐसे बॉलीवुड स्टार से मिलाने जा रहे हैं जो बचपन में हकलाते थे लेकिन अब उन्हें एक बड़े स्टार और बेहतरीन डांसर के रूप में जाना जाता है। बल्कि उनकी शानदार एक्टिंग की वजह से एक जमाने में वेलैंटाइन डे पर उन्हें 30 हजार लड़कियों ने शादी के लिए प्रपोजल भेजा था। जी हां, हम बात कर रहे हैं रितिक रोशन की। आज वे अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनके फैंस रितिक के लिए लंबी उम्र के दुआ मांग रहे हैं। आज हम रितिक के जीवन के खास पलों को यहां बांट रहे हैं।

कुछ माह पहले फिल्म मोहन जोदाड़ो की शूटिंग के सिलसिले में जबलपुर आए रितिक से मिलने के लिए हर रोज उनके फैंस होटल के बाहर पहुंच जाते थे। यहां से वे रितिक को शूटिंग पर आते-जाते ही देख पाते थे लेकिन अब भी उन दृश्यों को एक-दूसरे से बांटने से नहीं चूकते। जबलपुर में उन्होंने एक कैंसर पीडि़त बच्ची से मुलाकात भी की थी। आज एक बार फिर रितिक रोशन को उनके जन्मदिन पर याद किया जा रहा है।


रितिक का वास्तविक नाम रितिक राकेश नागरथ है। वह एक पंजाबी हिंदू परिवार से संबंध रखते हैं। उनका जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। प्रसिद्ध अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन उनके पिता हैं।

रितिक सबसे पहले एक बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने आशा (1980), आपके दीवाने (1980) और भगवान दादा (1986) में एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी।



रितिक तो बचपन में हकलाने की बीमारी थी जिसे उन्होंने स्पीच थैरेपी के जरिए ठीक किया। आज भी वह इस थैरेपी को अपनाते है क्योंकि उन्हें डर है कि वह फिर से हकलाने न लग जाए। बताते हैं रितिक रोशन को एक जमाने में वेलैंटाइन डे पर 30 हजार लड़कियों के प्रस्ताव मिले थे।रितिक पिछले कई सालों से मेकअप करने के लिए एक ही आइने का प्रयोग करते हैं। उनका मेकपमैन इस आइने को हमेशा अपने पास रखता है।


रितिक का परिवार किसी ना किसी रूप में बॉलीवुड से जुडा है। उनके दादा संगीतकार थे। उनके पिता राकेश एक्टर, निर्माता और निर्देशक है। उनके चाचा राजेश संगीतकार है। उनके नाना ओमप्रकाश फिल्म निर्माता और निर्देशक है। उनकी मां का नाम पिंकी रोशन है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं। जिनका नाम सुनैना है। रितिक की शादी संजय खान की बेटी सुजैन से हुई थी जिनसे उनके दो बेटे भी हैं।

ये भी पढ़ें

image