
ग्वालियर। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की तुलना ट्रेनों में चलने वाले जहर खुरानी गिरोह से की। उन्होंने कहा भाजपा एक किडनेपिंग गैंग बन गई है। महाराष्ट्र उसका एक ताजा बड़ा उदाहरण है। ये लोकतंत्र पर बड़ा आघात है, हमला है।
ग्वालियर में महापौर प्रत्याशी डॉ. रुचि गुप्ता के समर्थन में रोड शो करने रविवार को ग्वालियर आए सांसद संजय सिंह ने कहा, यदि हमारी पार्टी की महापौर चुनकर आती हैं तो आप लोग अपने घर की संपत्ति कर की रसीदें फाड़ दें। हम संपत्ति कर माफ करेंगे और कमर्शियल टैक्स हाफ करेंगे।
टैक्स हटाने के बाद नगर निगम की आय की भरपाई के सवाल पर उन्होंने कहा, नगर निगम के पास खुद के भी आय के कई सोर्स होते हैं और केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाला अनुदान भी होता है। उससे इसकी भरपाई की जाएगी, लेकिन जनता पर आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा। संजय सिंह ने आरोप लगाया, ईडी भाजपा का कार्यालय बन गई है, विजय माल्या, मेहुल चौकसी, नीरव मोदी जैसे लोग अरबों रुपए लेकर भाग गए तब ईडी ने कुछ नहीं किया।
उन्होंने उदयपुर की घटना को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। संजय सिंह ने ग्वालियर में बन रही थीम रोड पर भी सवाल उठाते हुए कहा, इस रोड पर पहले जो पत्थर लगा था उससे उस समय की महापौर का घर बना जिसकी जांच होनी चाहिए।
अब बन रही थीम रोड को महल से जोड़ते हुए संजय सिंह ने कहा, ग्वालियर में सिंधिया की मर्जी के बिना कुछ नहीं होता है, चाहे वे किसी भी पार्टी में रहें।
Updated on:
04 Jul 2022 03:25 pm
Published on:
04 Jul 2022 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमप्र पंचायत निकाय चुनाव
ट्रेंडिंग
