scriptMaharashtra: शर्मनाक! महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, छह आरोपी गिरफ्तार | Aurangabad News: Shocker! Gang rape with Minor Girl in District, 6 Arrested | Patrika News
मुंबई

Maharashtra: शर्मनाक! महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, छह आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। बताना चाहते हैं कि जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने पीड़िता की मां के शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुंबईAug 15, 2022 / 03:17 pm

Subhash Yadav

Gang rape with Minor Girl in District, 6 Arrested

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नाबालिग लड़की से गैंगरेप

Aurangabad News: देश आज आजादी मना रहा है ती दूसरी तरफ महाराष्ट्र के औरंगाबाद से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बताना चाहते हैं कि जिले के कन्नड तहसील में एक गांव में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप के मामले से हडकंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में कुल छह आरोपियों को अरेस्ट किया है।
औरंगाबाद जिले में हुई इस घटना से हडकंप मच गया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार को 13 अगस्त को जब वह घर में अकेली थी। तभी छह लोगों ने उसे जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि इसमें से कुछ आरोपियों ने पहले भी पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता इसलिए तब शांत रही क्योंकि उसके घर की स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें

Pune News: ढाई साल की बच्ची की नाले में डूबने से मौत; सोलापुर रोड स्थित फार्म हाउस में हुआ हादसा

वहीं आरोपियों द्वारा लगातार अत्याचार से परेशान पीड़िता ने अपनी आपबीती अपनी मां को बताई। पूरे घटना की जानकारी होते ही उसकी मां के होश उड़ गए। जिसके बाद उसनें तत्काल पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम सहित सीनियर अफसर तुरंत घटनास्थल गए। पुलिस ने इस केस में सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही इन्हें अदालत में भी पेश किया गया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 17 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा है। जबकि एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधारगृह भेजा गया है।
पुलिस ने आदिवासी नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें किरण गोंडे (32) और अरुण दरेकर (31), श्रीकांत जाधव (33), गोविंद शेल्के (29), संकेत जाधव (19 साल) और एक नाबालिग का समावेश है।

Home / Mumbai / Maharashtra: शर्मनाक! महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, छह आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो