इस मार्ग (कसारा-इगतपुरी) पर मौजूद सुरंगों से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में अतिरिक्त इंजन लगानी पड़ती है। दरअसल अधिक उतार-चढ़ाव होने की वजह से मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही मालगाड़ियों में भी कई इंजन अतिरिक्त जोड़ने पड़ते है। जिस वजह से रेलवे का खर्चा बढ़ जाता है, जबकि घाट से पहले अतिरिक्त इंजन जोड़ने और घाट गुजरने के बाद उसे निकालने में समय की बर्बादी होती है। नतीजतन ट्रेन अपनी यात्रा अधिक समय में पूरी करती है।