scriptकंटेनर से टकराई 40 डॉक्टरों से भरी बस,ड्राइवर ने गंवाई जान,30 डॉक्टर हुए जख्मी | bus accident on mumbai aurangabad highway,30 doctros injured | Patrika News
मुंबई

कंटेनर से टकराई 40 डॉक्टरों से भरी बस,ड्राइवर ने गंवाई जान,30 डॉक्टर हुए जख्मी

सब कुछ सामान्य चल रहा था तभी …

मुंबईSep 01, 2018 / 03:03 pm

Prateek

buss accident

buss accident

(मुंबई): प्रदेश में दिन ब दिन हादसों की संख्या बढती जा रही है। इन हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है जिससे उनका जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो जाता है। ऐसा हि एक भयावह हादसा आज अहमदनगर-औरंगाबाद हाईवे पर हुआ जिसमे 40 चिकित्सकों की जान पर बन आई। इस हादसे में बस के ड्राइवर के मौत होने की खबरें भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 30 डॉक्टर बूरी तरह से जख्मी हो गए जिनमे से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

कांफ्रेंस अटेंड करने जा रहे थे

यह हादसा शनिवार तडके हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई टाटा हॉस्पिटल और अन्य दूसरे अस्पतालों से कुल 40 डॉक्टरों की एक टीम संभाजी नगर में कैंसर से संबंधित एक कांफ्रेंस अटेंड करने जा रहे थे। यह सभी एक वॉल्वो बस में सवार थे। सभी कांफ्रेंस का हिस्सा बनने जा रहे थे पर किसे पता था कि एक भयावह हादसा उनका इंतजार कर रहा है।

 

सब कुछ सामान्य चल रहा था तभी

सब कुछ सामान्य चल रहा था। जैसे ही बस अहमदनगर-औरंगाबाद हाईवे पर केडगांव के पास पहुंची तो बस की एक कंटेनर के साथ भिडंत हो गई। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चारो तरफ चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।


ड्राइवर की मौत,तीन की हालत गंभीर

इस हादसे में 30 चिकित्सक घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकि अस्पताल में पहुंचाया गया। घायल हुए डॉक्टरों में एक महिला डॉक्टर भी है और पुष्कर इंग्ले, अनिल टिबड़ेवाल व जोनी कार्टन की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई।

Home / Mumbai / कंटेनर से टकराई 40 डॉक्टरों से भरी बस,ड्राइवर ने गंवाई जान,30 डॉक्टर हुए जख्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो