scriptMaha Corona: 53 पत्रकारों में COVID-19 के पॉजिटिव लक्षण, देश की आर्थिक राजधानी पर संकट… | corona alert: COVID-19 positive signs in 53 journalists, crisis on eco | Patrika News
मुंबई

Maha Corona: 53 पत्रकारों में COVID-19 के पॉजिटिव लक्षण, देश की आर्थिक राजधानी पर संकट…

पत्रकारों ( Journalists ), फोटोग्राफरों ( Photographers ), वीडियोग्राफरों ( Videographers ) के 171 लोगों का कोरोना परीक्षण ( COVID-19 Test ), महानगरपालिका ( BMC ) और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ( Health Department ) से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं

मुंबईApr 20, 2020 / 07:53 pm

Rohit Tiwari

Maha Corona: 53 पत्रकारों में COVID-19 के पॉजिटिव लक्षण, देश की आर्थिक राजधानी पर संकट...

Maha Corona: 53 पत्रकारों में COVID-19 के पॉजिटिव लक्षण, देश की आर्थिक राजधानी पर संकट…

मुंबई. मुंबई समेत राज्य भर मेें कोरोना वायरस से संबंधित खबरों को कवर करने वाले पत्रकारों में भी कोविद-19 के पॉजिटिव केस मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। राज्य सरकाकर और महानगरपालिका की ओर से मुंबई में पत्रकारों, फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों का कोरोना परीक्षण किया गया था। वहीं मीडिया के 171 लोगों का परीक्षण किया गया। इनमें से कई परीक्षणों की जांच सामने आई है, जिसमें 53 पत्रकारों में कोरोना वायरस के सकारात्मक लक्षण पाए गए हैं, जबकि अभी कुछ और पत्रकारों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। हालांकि इस मसले में महानगरपालिका और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Maha Corona: महाराष्ट्र में 4,200 लोग संक्रमित, मुंबई में 2,724 मरीज…

किसी से भी होता है संपर्क…
हालांकि 25 मार्च से भारत में लॉकडाउन की घोषणा की गई है, तभी से मीडिया कर्मचारी आवश्यक कवरेज के लिए फील्ड में तैनात हैं और अपनी परवाह किए बगैर ही लोगों को देश-दुनिया की खबरों से वाकिफ करा रहे हैं। वहीं फोटोग्राफर, कैमरामैन और न्यूज रिपोर्टर को विभिन्न सामग्रियां जुटाने के लिए कई जगहों पर जाना-आना पडता है, जिससे कई स्थानों पर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Maha Corona: महाराष्ट्र में 3648 लोग संक्रमित, मुंबई में 2268 मरीज, राज्य में 11 की मौत

Maha Corona: 53 पत्रकारों में <a  href=
COVID-19 के पॉजिटिव लक्षण, देश की आर्थिक राजधानी पर संकट…” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2020/04/20/corona_virus_2_6020554-m.jpg”>

बडी संख्या में पॉजिटिव केस…
विदित हो कि कुछ दिनों पहले ही ठाणे के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में संवाददाताओं का एक कोरोना परीक्षण किया था। यहां तक कि उस परीक्षण में भी कुछ पत्रकारों में कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए थे। तत्पश्चात इन सकारात्मक रोगियों पर उपचार भी शुरू किया गया। ठाणे में हुई घटना के बाद अब मुंबई में भी पत्रकारों का परीक्षण किया गया। वहीं सूत्रों की माने तो बडी संख्या में पत्रकारों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस पाए गए हैं।

Maha Corona: महाराष्ट्र में 3320 संक्रमित, 201 की मौत, मुंबई में पांच की गई जान…

Maha Corona: 53 पत्रकारों में COVID-19 के पॉजिटिव लक्षण, देश की आर्थिक राजधानी पर संकट...

गोरेगांव के होटल में 53 पत्रकार…
वहीं टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद जगदाले और मंत्रालय के पत्रकार संघ की ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से विभिन्न पत्रकारों के लिए कोविद-19 के परीक्षण की मांग की गई थी, जिसके बाद मनपा की ओर से एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मीडिया हाउस के 171 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें सोमवार को 53 लोगों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण की पुष्टि हुई है तो महानगरपालिका की ओर से पत्रकारों को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था के लिए गोरेगांव स्थित फर्न होटल बुक किया गया है, जहां पत्रकारों के रहने की व्यवस्था की गई है और साथ ही मनपा की ओर से एहतियातन जहां होटल को सैनेटाइज किया गया तो वहीं पत्रकारों की देखभाल के लिए मेडिकल स्टाफ भी तैनात किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो