उपचार करने वाले बीमार...
कोरोना मरीजों के उपचार में जुटे कई डॉक्टर और नर्स भी संक्रमित हुई हैं। अकेले महानगर में ही 148 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें केईएम, जसलोक, बांबे हॉस्पिटल, भाभा हॉस्पिटल, ब्रीच कैंडी, हिंदुजा हॉस्पिटल, सैफी हॉस्पिटल आदि के नाम शामिल हैं। वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 26 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बांबे हॉस्पिटल में भी 2 डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जसलोक हॉस्पिटल की 21 नर्स कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। भाटिया हॉस्पिटल के 35 कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं।