scriptMaharashtra Politics: फडणवीस ने इस वजह से बदला अपना फैसला, ले ली डिप्टी CM की शपथ, PM मोदी तारीफ में बोले- आप हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं | Devendra Fadnavis takes oath as Maharashtra deputy CM PM Modi praised | Patrika News
मुंबई

Maharashtra Politics: फडणवीस ने इस वजह से बदला अपना फैसला, ले ली डिप्टी CM की शपथ, PM मोदी तारीफ में बोले- आप हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं

मुंबई में आज शाम एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में फडणवीस ने घोषणा की थी कि वह शिंदे सरकार में शामिल नहीं होंगे। फडणवीस ने उस समय सबको चौंका दिया जब उन्होंने घोषणा की कि शिंदे अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनकी घोषणा ने इन उम्मीदों को खारिज कर दिया कि वह शिंदे गुट के समर्थन से मुख्यमंत्री पद पर वापसी करेंगे। लेकिन इसके कुछ मिनट बाद ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया से कहा कि फडणवीस शिंदे के नेतृत्व में बन रही सरकार का हिस्सा होंगे।

मुंबईJun 30, 2022 / 09:43 pm

Dinesh Dubey

safnhyp.jpg
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा नाटकीय मोड़ तब आ गया जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम की शपथ ली. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार की शाम एकनाथ शिंदे को प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। जबकि फडणवीस को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य में पिछले 10 दिनों से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर भी विराम लग गया। लेकिन अब एक नया सवाल सब के मन में उठ रहा है, क्यों फडणवीस ने अपना निर्णय चंद मिनटों में बदल लिया।
मुंबई में आज शाम एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में फडणवीस ने घोषणा की थी कि वह शिंदे सरकार में शामिल नहीं होंगे। फडणवीस ने उस समय सबको चौंका दिया जब उन्होंने घोषणा की कि शिंदे अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनकी घोषणा ने इन उम्मीदों को खारिज कर दिया कि वह शिंदे गुट के समर्थन से मुख्यमंत्री पद पर वापसी करेंगे।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Politics: बीजेपी ने मौका मिलने के बावजूद एकनाथ शिंदे को क्यों बनाया सीएम?

लेकिन इसके कुछ मिनट बाद ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया से कहा कि फडणवीस शिंदे के नेतृत्व में बन रही सरकार का हिस्सा होंगे।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा “एकनाथ शिंदे जी और देवेंद्र फडणवीस जी को बधाई। आज ये सिद्ध हो गया कि बीजेपी के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं थी। 2019 के चुनाव में स्पष्ट जनादेश नरेंद्र मोदी जी एवं देवेंद्र जी को मिला था। उद्धव ठाकरे ने सीएम पद के लालच में हमारा साथ छोड़कर विपक्ष के साथ सरकार बनाई थी।“
https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/1542509196813672449?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने आगे कहा “बीजेपी ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए बड़े मन का परिचय देते हुए एकनाथ शिंदे जी का समर्थन करने का निर्णय किया। देवेंद्र फडणवीस जी ने भी बड़े मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।“
नड्डा ने कहा “बीजेपी ने ये निर्णय लेकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोई पद पाना हमारा उद्देश्य नहीं है अपितु नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना हमारा परम लक्ष्य है।“
वहीँ, केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने भी ट्वीट कर कहा “बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कहने पर देवेंद्र फडणवीस जी ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूँ।“
https://twitter.com/Dev_Fadnavis?ref_src=twsrc%5Etfw
बीजेपी नेता अमित शाह के ट्वीट का जवाब देते हुए फडणवीस ने ट्वीट कर कहा “प्रामाणिक कार्यकर्ता के नाते पार्टी के आदेश का मैं पालन करता हूँ। जिस पार्टी ने मुझे सर्वोच्च पद तक पहुँचाया, उसका आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है।“ इसके बाद उन्होंने एकनाथ शिंदे के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंदे मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी और उन्हें बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘‘महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस को बधाई। वह बीजेपी के हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका अनुभव और उनकी विशेषज्ञता सरकार के लिए पूंजी होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि वह महाराष्ट्र के विकास के आयाम को और मजबूती प्रदान करेंगे।’’

Home / Mumbai / Maharashtra Politics: फडणवीस ने इस वजह से बदला अपना फैसला, ले ली डिप्टी CM की शपथ, PM मोदी तारीफ में बोले- आप हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो