scriptMaha Corona: आज 43 की मौत, नए संक्रमित मरीज मिले 1216, 18 हजार के करीब पॉजिटिव केस… | LockDown3.0: Today 43 deaths, newly infected patients found 1216,covid | Patrika News
मुंबई

Maha Corona: आज 43 की मौत, नए संक्रमित मरीज मिले 1216, 18 हजार के करीब पॉजिटिव केस…

अब तक 3301 मरीज ( Patients ) पहुंचे घर, अब तक कुल पॉजिटिव ( COVID-19 ) केस 17974, बढ रही सरकार ( Government ) की चिंता, 207 मरीजों को उपचार ( Treatment ) के बाद घर भेज दिया गया, आर्थिक राजधानी ( Financial Capital ) में वायरस से संक्रमित ( Infected ) मरीज 11394

मुंबईMay 07, 2020 / 11:48 pm

Rohit Tiwari

Maha Corona: आज 43 की मौत, नए संक्रमित मरीज मिले 1216, 18 हजार के करीब पॉजिटिव केस...

Maha Corona: आज 43 की मौत, नए संक्रमित मरीज मिले 1216, 18 हजार के करीब पॉजिटिव केस…

मुंबई. राज्य में दिनों-दिन बढ रहे कोविद-19 के मरीजों की संख्या ने शासन से लेकर प्रशासन तक सभी को चिंतित कर दिया है। वहीं इस महामारी से निपटने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न घोषणाएं भी की जा रही हैं। इसके बाद भी राज्य में गुरुवार को महामारी वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 17974 हो गई है तो वहीं अब तक इस बीमारी पीडित 694 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इसके अलावा आज राज्य में 43 मरीजों की मौत हो गई। दूसरी ओर मुंबई में आज जहां हुई 25 मौतें हुईं तो अब यहां पर मरने वालों की संख्या जहां 437 हो गई है, वहीं गुरुवार तक देश की आर्थिक राजधानी में वायरस से संक्रमित मरीज 11394 हो गए हैं। गुरुवार को 207 मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि अब तक कुल 3301 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। साथ ही आज मायानगरी में 680 नए पॉजिटिव केस सामने आए।

Maha Corona: 16758 Covid-19, मुंबई में 10,714 संक्रमित मरीज, अब तक 3094 पेशेंट डिस्चार्ज…

https://youtu.be/ZGdbdtibAe0

नवी मुंबई में 659 पॉजिटिव केस…
वहीं धारावी में गुरुवार को मिले 50 नए पॉजिटिव केस के साथ अब यहां पर संक्रमित मामालों की संख्या 783 हो गई है, जबकि 21 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही दादर में 2 नए मामालों के साथ यहां पर संख्या जहां 66 हो गई, वहीं माहिम में आज मिले 5 नए संक्रमित मरीजों के साथ अब यहां मरीजों की संख्या 96 हो गई है। ठाणे समेत ठाणे मनपा में कोरोना वायरस के 743 मामले हो गए हैं, साथ ही इलाके में अब तक 10 की मौत हो चुकी है। वहीं पुणे और पुणे मनपा में जहां महामारी से संक्रमित मामले 2004 हैं तो वहीं वसई-विरार में 187 पॉजिटिव केस हो गए हैं। कल्याण-डोंबिवली मनपा में यह आंकडा 263 मरीजों तक जा पहुंचा है, जबकि इलाके में तीन की मौत हुई है। सबसे गंभीर स्थिति नवी मुंबई मनपा की है, जहां कोविद-19 के 659 मरीज हो गए हैं, जिसमें चार की मौत हो चुकी है।

Maha Corona: 841 नए COVID-19 , राज्य में 15525 संक्रमित मरीज, अब तक 617 की मौत…

Maha Corona: आज 43 की मौत, नए संक्रमित मरीज मिले 1216, 18 हजार के करीब पॉजिटिव केस...

पीपीई किट और मास्क के लिए एंटीवायरल कोटिंग्स…
कोरोना वायरस के प्रकोप से आम जनता समेत डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों को चिकित्सा सेवाओं में संक्रमण का खतरा होता है। इसे ध्यान में रखते मुंबई यूनिवर्सिटी के रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विश्वनाथ पाटिल और स्वच्छ उर्जा एलायंस के डॉ. सुनील पेशणे के अलावा छात्र रोशन राणे ने मिलकर नैनो टेक्नोलॉजी आधारित एंटीवायरल कोटिंग्स बनाया है, जिससे महामारी के वायरस के शत-प्रतिशत नष्ट किए जाने का दावा किया गया है। इसकी कोटिंग कुछ विशेष प्रकार के पॉलिमर में नैनो कणों से बनी होती है।

Maha Corona: 771 नए COVID-19, राज्य में 14541 मामले, 24 घंटे में 35 की मौत…

Maha Corona: आज 43 की मौत, नए संक्रमित मरीज मिले 1216, 18 हजार के करीब पॉजिटिव केस...

मंत्रालय में 6 संक्रमित मामले…
राज्य में बढ़ रहे संक्रमित मरीजों के बीच गुरुवार को मंत्रालय के एक विभाग के प्रधान सचिव में भी वायरस के सकारात्मक लक्षण के पुष्टि होने की चौंका देने वाली जानकारी सामने आई। इसके बाद संबंधित विभाग के सभी कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है तो वहीं संबंधित क्षेत्र को ताबड़तोड़ सैनिटाइज किया गया। बता दें कि अभी हाल ही में मंत्रालय में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के लिए 2 दिन के लिए कामकाज बंद किया गया था। इसके बावजूद आज एक प्रधान सचिव में कोविड-19 के लक्षणों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ आप मंत्रालय में संकलित मरीजों की संख्या छह तक जा पहुंची है।

Maha Corona: 790 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 के 12296 मरीज, 36 की मौत…

Maha Corona: आज 43 की मौत, नए संक्रमित मरीज मिले 1216, 18 हजार के करीब पॉजिटिव केस...

इम्यूनिटी पॉवर बढाने वाली दवाओं की बिक्री ज्यादा…
वहीं दूसरी ओर राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण का डर इस कदर बढ़ गया है कि शहर भर के विभिन्न मेडिकल अस्पतालों से लोग बगैर किसी डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के ही अपनी इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए विटामिन सी, विटामिन ई समेत बीकॉम्प्लेक्स जैसी दवाओं की खरीदारी कर रहे हैं तो वहीं दवा विक्रेता राजेश ठाणावाला की मानें तो इस दरमियान जहां इम्यूनिटी पॉवर बढाने वाली दवाइयों की मांग में उछाल देखा जा रहा है, जबकि दूसरी ओर मेडिकल स्टोरों पर मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्ज की भी ताबड़तोड़ बिक्री हो रही है।

Maha Corona: 1008 नए COVID-19 केस, अब मुफ्त में इलाज, राजय में 11506 मामले…

Maha Corona: आज 43 की मौत, नए संक्रमित मरीज मिले 1216, 18 हजार के करीब पॉजिटिव केस...

मुंबई में 15 प्रतिशत प्रमाण…
दुनिया के कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के आंकड़े की तुलना में मुंबई की चिंता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यहां पर भारी भीड़ के चलते शहर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इस तरह से देश की तुलना में मुंबई के कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 12 प्रतिशत अधिक है, वहीं इसका प्रमाण देश में जहां 3 प्रतिशत है, जबकि मुंबई में 15 प्रतिशत तक जा पहुंचा है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे समेत संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में यह बात सामने आई।

Maha Corona: 24 घंटे में 583 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 से संक्रमित मरीज 10498…

Maha Corona: आज 43 की मौत, नए संक्रमित मरीज मिले 1216, 18 हजार के करीब पॉजिटिव केस...

सरकार को मिलेगा आवश्यक मैन पॉवर…
लॉकडाउन के दौरान शिक्षा विभाग और राज्य के सभी विश्वविद्यालयों ने परीक्षाएं स्थगित कर दीं, जबकि महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने हाल ही में 2873 छात्रों के परिणाम जारी किए हैं। महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (एचयूएचएस) ने हाल ही में आधुनिक मध्य स्तर सेवा प्रदाता पाठ्यक्रम (एमएमएसपीसी) के परिणामों की घोषणा की, ताकि सरकार को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पैरामेडिकल कर्मियों की कथित कमी को पूरा करने में बडे पैमाने पर मदद मिल सके। इससे सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से लड़ने के लिए आवश्यक मैन पॉवर प्रदान करने में मदद मिलेगी।

Home / Mumbai / Maha Corona: आज 43 की मौत, नए संक्रमित मरीज मिले 1216, 18 हजार के करीब पॉजिटिव केस…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो